Jamshedpur (Jharkhand) : आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या (Jamshedpur Suicide) कर ली। मृतका की पहचान अकीदा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल (Jamshedpur Suicide) है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि अकीदा खातून अपनी बहन के साथ जाकिरनगर में रह रही थी, जबकि उसका पति राजा हैदराबाद में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब चार महीने से घर नहीं आया था। रविवार सुबह करीब सात बजे अकीदा की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। बातचीत समाप्त होने के कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अकीदा को तत्काल फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
घटना की सूचना पर आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




