Ranchi (Jharkhand) : झारखंड उच्च न्यायालय परिसर स्थित हॉल में रविवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से नए अधिवक्ताओं के लिए एनरोलमेंट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन (Jamshedpur Advocate News) किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें करीब 63 नए अधिवक्ताओं को विधिवत एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए (Jamshedpur Advocate News) गए।

रांची में अधिवक्ता को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट देते हुए
कार्यक्रम का संचालन झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नवनिर्वाचित महिला सदस्य अधिवक्ता निवेदिता कुंडू ने किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता एवं वर्तमान बार काउंसिल कमेटी के अध्यक्ष रोहितष्य रॉय का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

रांची में कार्यक्रम में मौजूद लोग
इसके बाद एक-एक कर सभी नव नामांकित अधिवक्ताओं को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। समारोह में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत सिंह सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्य अब्दुल कलाम रशीदी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी, रिंकू भगत, मीरा कुमारी, मौली सिंह, ललित यादव, अभिषेक भारती, भवन रंजन खत्री, संजय कुमार विद्रोही, राम सुभग सिंह और सुधांशु शेखर चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत कुमार झा, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रधान सचिव, सचिव, कर्मचारी, नव अधिवक्ताओं के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




