Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग, हिंदू मुस्लिम एकता मंच बना मानगो से डीसी ऑफिस तक निकाली पदयात्रा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग, हिंदू मुस्लिम एकता मंच बना मानगो से डीसी ऑफिस तक निकाली पदयात्रा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल अश्लील वीडियो चैट मामले में दिनों दिन तूल पकड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफा मांगने के लिए रातों-रात हिंदू मुस्लिम एकता मंच नामक संगठन बना दिया गया। संगठन के लोगों ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संजीव आचार्य के नेतृत्व में शनिवार को एक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा मानगो के गांधी मैदान से साकची के डीसी ऑफिस तक निकाली गई। इस पद यात्रा के जरिए मांग की गई कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस मामले में इस्तीफा दें। संजीव आचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो मामले में जांच चल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि मंत्री पद पर रहते हुए वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के बारे में संजीव आचार्य ने बताया कि यह मंच कल ही बनाया गया है। अभी इसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके संयोजक बन गए हैं। अभी जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी बनने करने बाकी हैं। हालांकि उन्होंने संयोजक का नाम बताने से इंकार कर दिया। कहा कि एक दो दिन में पूरी कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- …और ट्विटर पर गोपीचंद जासूस बन गए सरयू राय, बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास है प्रतिबंधित पिस्टल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO