Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में चोरी के मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया, जेवर और नकदी बरामद

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में चोरी के मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया, जेवर और नकदी बरामद

जमशेदपुर :सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह शुभंसरी रोड पर बृजकिशोर शर्मा के घर 22 जुलाई की रात चोरी करने वाले तीन किशोर पकड़े गए हैं। इन किशोरों ने पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार की। इनके पास से पुलिस ने चोरी का दो मोबाइल, सोने की 7 अंगूठियां, सोने का लॉकेट लगा मोती की माला का मंगलसूत्र, सोने की नाक की चार कील, एक जोड़ा सोने का झुमका, सैमसंग कंपनी का 1 ईयर बड और ₹7270 नकद बरामद हुए हैं। जो किशोर पकड़े गए हैं, इनका आपराधिक इतिहास है। सिदगोड़ा थाने में इन्होंने चोरी की 4 घटनाएं पिछले साल अंजाम दी थीं। उनके खिलाफ सिदगोड़ा थाने में 4 केस दर्ज हैं। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि लिखा पढ़ी करने के बाद तीनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक भरें फार्म

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका