Home > Business > मजदूर नेता राकेश्वर पांडे कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की सभी इकाइयों के चुने गए अध्यक्ष

मजदूर नेता राकेश्वर पांडे कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की सभी इकाइयों के चुने गए अध्यक्ष

जमशेदपुर : मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की सभी इकाइयों के अध्यक्ष चुने गए हैं। यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडे को सर्वसम्मति से कोआप करते हुए यूनियन का अध्यक्ष निर्वाचित किया है। बीके डिंडा को कोआप करते हुए अध्यक्ष बनाया गया है और ददन सिंह महासचिव चुने गए हैं। यूनियन कमिटी मेंबर्स के निर्वाचन में दीपक मुखर्जी को 69 वोट, दिनेश पांडे को 33 वोट, गुरुदेव नाथ को 9 वोट, माधव हरिपाल को 39 वोट, राधेश्याम भगत को 44 वोट, राजू सोना को 57 वोट और तिलक सिक्का को 26 वोट मिले हैं। 4 लोग कमेटी मेंबर चुने गए। इनमें दीपक मुखर्जी, राजू सोना, राधे श्याम भगत और माधव हरिपाल शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में ट्यूब मेकर्स क्लब, जी टाउन क्लब, गोलमुरी क्लब, बेल्डीह क्लब और यूनाइटेड क्लब के चुनाव संपन्न होने के बाद राकेश्वर पांडे को कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। इन सभी क्लबों के चेयरमैन के टाटा स्टील के उच्च पदाधिकारी हैं।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में चोरी के मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया, जेवर और नकदी बरामद

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी