Home > Jamshedpur > मणिपुर की घटना के विरोध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की सजा की मांग

मणिपुर की घटना के विरोध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : मणिपुर की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बरकरार है। मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी डीसी ऑफिस में सौंपा गया। इसमें मांग की गई है कि जिन लोगों ने दो उम्रदराज महिलाओं और एक युवती को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया है और विरोध करने पर युवती के पिता और भाई की हत्या कर दी। युवती के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया। इस घटना के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। भगवान सिंह ने कहा कि यह एक निंदनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि आज भी सभ्य समाज में महिलाओं का स्थान सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाएं इस घटना से आक्रोशित हैं। प्रदर्शन करने वालों में सरदार शैलेंद्र सिंह, कमलजीत कौर, गुरचरण सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी ने साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर मणिपुर सरकार को की बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply