Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को गार्ड ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को गार्ड ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को गार्ड ने धर दबोचा है। बताते हैं कि रविवार की दोपहर बाद एक चोर चोरी करने की नियत से आई हॉस्पिटल में घुसा था। तभी गार्ड ने उसे देख लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया। गार्ड ने बताया कि चोर कोई सामान चोरी नहीं कर सका था, तभी उसे दबोच लिया गया। इसकी जानकारी साकची थाना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पड़कर अपने साथ थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पता चलेगा कि चोर कहां का रहने वाला है और वह कब से आई हॉस्पिटल में चोरी करने के लिए घुस रहा है। गार्ड ने बताया कि शनिवार की रात को भी चार चोर आई हॉस्पिटल में घुसे थे। उन लोगों ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन सभी चोर भाग निकले थे। चोर चोरी नहीं कर सके थे।
इसे भी पढ़ें – मानगो के गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर लाइन में सर में गोली मार कर युवक की हत्या

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार