Home > Crime > मानगो के गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर लाइन में सर में गोली मार कर युवक की हत्या

मानगो के गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर लाइन में सर में गोली मार कर युवक की हत्या

जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर लाइन में सर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का नाम पवन यादव है। उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। बदमाशों ने हत्या की इस घटना को तब अंजाम दिया जब पवन यादव अपनी गाय नदी घाट पर बांधने गया था। बता रहे हैं कि जैसे ही वह नदी घाट पर पहुंच कर गाय बांध रहा था तभी बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार कर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बदमाश मास्क लगाए हुए थे। इससे उन्हें पहचाना नहीं जा सका। गोली पवन यादव के सिर में मारी गई। खून से लथपथ हालत में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों के कहने पर उसे टीएमएच ले जाया गया। टीएमएच में डॉक्टरों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटनास्थल पर वह दो लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों की संख्या 5 थी। मृतक पवन यादव के पड़ोसी रवि शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने जो गोलियां चलाईं उनमें से एक गोली पवन यादव के सर के पीछे लगी। पवन यादव की शादी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला था।
इसे भी पढ़ें – मानगो में बन रही 6 मंजिला इमारत का मामला गरमाया, भाजपा नेता विकास सिंह ने भी दी कार्यपालक अधिकारी पर केस करने की चेतावनी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका