Home > Jamshedpur > केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और झूठे वादे के खिलाफ साकची में कांग्रेसियों ने निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के पुतले की शव यात्रा

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और झूठे वादे के खिलाफ साकची में कांग्रेसियों ने निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के पुतले की शव यात्रा

जमशेदपुर : केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और झूठे वादों के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के पुतले की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा रविवार को साकची में रामलीला मैदान से साकची गोल चक्कर तक निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए गए। शव यात्रा का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि जनता सर्वोपरि है। केंद्र सरकार की नीतियों और जुमले के खिलाफ जनता में आक्रोश है। साल 2024 में जनता इस अहंकारी, गूंगी बहरी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा कि केंद्र सरकार जुमलेबाजी करना बंद करे। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगना बंद करे। शव यात्रा में जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह, मनीष, राकेश गुप्ता, मुख्तार सिंह, रोशन केसरी, दीपक कुमार, बादशाह खान, करण सोनकर, परविंदर सिंह भाटिया, रामेश्वर प्रसाद, लकी शर्मा, कृष्णा लोहार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को गार्ड ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply