Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में पेट्रोल पंप के पास हुए झगड़े के मामले में एसएसपी से मिले आरोपियों के पिता, लगाई इंसाफ की गुहार

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में पेट्रोल पंप के पास हुए झगड़े के मामले में एसएसपी से मिले आरोपियों के पिता, लगाई इंसाफ की गुहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह पेट्रोल पंप के पास 6 जून को हुई झगड़े की घटना में धतकीडीह के रहने वाले बिलाल खान और जीशान खान के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों आरोपियों के पिता परवेज खान शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की। उन्हें पेट्रोल पंप स्थित घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। परवेज खान का कहना है कि उनका बेटा जीशान खान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने गया था। तभी, एक युवक आया और उसने जीशान खान के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इसी को लेकर बहस होने लगी। वहां सिर्फ बहस हुई थी। कोई मारपीट नहीं हुई है। परवेज खान ने बताया कि उनके दोनों बेटे निर्दोष हैं और उनके खिलाफ गलत तरीके से एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले की जांच कर इंसाफ करे।
इसे भी पढ़ें- डीसी के निर्देश पर साकची व बिष्टुपुर में सरकारी पूल के टाटा स्टील के क्वार्टर की हुई जांच, कई पर मिला अवैध कब्जा

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply