Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड पर मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड पर मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड पर सरायकेला के आदित्यपुर के रहने वाले संदीप बरवालिया की मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। यह चोरी 6 जून की रात को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में संदीप बरवालिया के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर एक की रहने वाली महिला को बागानशाही में दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 की रहने वाली महिला आयशा सिद्दीका को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया गया है। आयशा सिद्दीका की ससुराल बागान शाही में है। आयशा सिद्दीका के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में बागान शाही के मुर्दा मैदान के पास के रहने वाले आफताब आलम के अलावा साजिदा खातून, महताब आलम, साजिया उर्फ़ गुड़िया और एकबाल को आरोपी बनाया गया है। आयशा सिद्दीका ने पुलिस को बताया है कि उसे 20 नवंबर साल 2021 से लेकर 19 मई साल 2023 तक प्रताड़ित किया गया है। शनिवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 21 में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 21 में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में कपाली के रहने वाले मोहम्मद अफसर घायल हुए थे। इस मामले में उनके आवेदन पर परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा के रहने वाले अभिजीत गोराई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना 8 जून की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पास वाहन की टक्कर से युवक के जख्मी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पास वाहन की टक्कर से एक युवक कुंदन मिश्रा जख्मी हो गए थे। कुंदन मिश्रा कैलाश नगर के रहने वाले हैं। उनके आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना 7 जून की है।

पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण किया गया है। युवती बोड़ाम थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने धुसरा गांव के रहने वाले बीरबल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। युवती के परिजनों ने बताया कि बीरबल सिंह 14 फरवरी साल 2020 से 9 जून साल 2023 तक युवती के संपर्क में रहा है।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply