Home > Crime > सोनारी के काली मंदिर पथ बाल विहार निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

सोनारी के काली मंदिर पथ बाल विहार निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के काली मंदिर पथ बालविहार के रहने वाले सिविल ठेकेदार अशोक कुमार रजक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताते हैं कि वह आर्थिक तंगी के शिकार थे। इसी के चलते उन्होंने फांसी लगा ली। अशोक कुमार रजक की उम्र 59 वर्ष के आसपास बताई जाती है। वह अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे और आर्थिक तंगी की वजह से मानसिक तनाव का शिकार थे। उन्होंने मंगलवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पत्नी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अशोक कुमार रजक के दो बेटे हैं जो शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। एक बेटे का नाम रितिक है। पुलिस बुधवार को मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- प्रेमी के शादी से इनकार करने पर सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में कूद कर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

You may also like
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़

Leave a Reply