Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में कार से घूमने आई महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए बदमाश, पर्स में था एप्पल का फोन और ₹2000

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में कार से घूमने आई महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए बदमाश, पर्स में था एप्पल का फोन और ₹2000

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में बुधवार की शाम कार से घूमने आई सोनारी की महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए। जिस महिला का पर्स छीना गया है। उसका नाम अमृता कुमारी है। बताते हैं कि अमृता कुमारी जुबली पार्क में टहल रही थी। पर्स उसने टांग रखा था। तभी ग्लैमर बाइक पर दो बदमाश आए और पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला अमृता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में एप्पल का फोन, ₹2000 और एक एटीएम कार्ड था। महिला ने अपना फोन नंबर भी पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन का अंतिम लोकेशन आजाद नगर थाना क्षेत्र में है। बदमाशों ने फोन को स्विच ऑफ कर दिया है। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बदमाश आजाद नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि इन दिनों जुबली पार्क में घूमना भी खतरे से खाली नहीं है। आए दिन बदमाश यहां घूमने आने वाली महिलाओं के साथ छिनताई की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है।
इसे भी पढ़ें- साकची समेत विभिन्न बाजारों में जेएनएसी ने अभियान चलाकर 9 दुकानदारों से वसूला ₹137600 जुर्माना, सिदगोड़ा में एक दुकान सील

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील