Home > Crime > प्रेमी के शादी से इनकार करने पर सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में कूद कर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

प्रेमी के शादी से इनकार करने पर सिदगोड़ा के सूखा तालाब की रहने वाली युवती ने नदी में कूद कर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा कर जान दे दी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार को युवती का शव नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी। बस्ती के ही एक युवक से उसका 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती 2 माह की गर्भवती हो गई थी। यह बात सामने आने के बाद प्रेमी के परिजनों से शादी की बात की गई। तो उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। मंगलवार को युवती प्रेमी के घर गई थी। वहां युवती के साथ परिजनों ने मारपीट की और उसे भगा दिया है। इससे आहत होकर उसने नदी में छलांग लगा जान दे दी। घटना के बाद प्रेमी के परिजन घर से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का पुलिस ने बयान लिया है और घटनास्थल का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर जिला बार संघ के लायर्स डिफेंस की बाराद्वारी स्थित कोर्ट में हुई बैठक, जिला बार संघ के चुनाव की हुई शुरू हुई तैयारी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO