Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़

जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़

Jamshedpur (Jharkhand): त्योहारों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर के साकची बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बाजारों में रौनक छा गई, लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, बर्तन, झाड़ू, पूजा सामग्री, घर सजावट के सामान और मिट्टी के दीये खरीदते नजर आए।बाजारों में रंग-बिरंगी झालरें, दीयों की चमक और आकर्षक सजावट ने दीपावली की रौनक को दोगुना कर दिया।

व्यापारी भी ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित हैं और बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से खरीदारी कर सकें।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लंका विजय के बाद जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब उनके स्वागत में दीप प्रज्वलित किए गए थे। तभी से दीपावली प्रकाश, समृद्धि और आनंद का प्रतीक बन गई है, जिसे आज भी पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply