जमशेदपुर (झारखंड): कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2025 की शाम हुई 20 लाख रुपये की बड़ी डकैती (Jamshedpur Robbery ) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना (Jamshedpur Robbery ) को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने का ब्रेसलेट, टाइटन घड़ी, सफेद सुजुकी एक्सेस स्कूटी और एक CNG ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो. सद्दाम (जुगसलाई), फहीम आलम (मिल्लतनगर), कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी (बिरसानगर), सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी (आदित्यपुर) और कुनाल सिंह मुंडा (बिरसानगर) के रूप में हुई है।पूछताछ में सामने आया है कि सभी अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले से हत्या, चोरी तथा गृहभेदन जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लूटे गए शेष सामान की बरामदगी कर ली जाएगी।




