Home > Crime > जुगसलाई में स्कूल बस ने एक स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

जुगसलाई में स्कूल बस ने एक स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में जुगसलाई बिष्टुपुर रोड पर टाटा स्टील के मेन गेट के पास गुरुवार की सुबह एक स्कूली बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बेल्डीह स्कूल का कक्षा आठ का छात्र ललित प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके पिता विकास प्रसाद को हल्की चोट लगी। फौरन छात्र को टीएमएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक स्कूल की बस लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। विकास प्रसाद जुगसलाई के नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड के रहने वाले हैं। छात्र की मौत के बाद टीएमएच में जुगसलाई के लोग जमा हो गए। परिजन भी मौजूद थे।

लोगों का कहना है कि टाटा स्टील के मेन गेट के पास जहां हादसा हुआ है वहां सड़क पर काफी अतिक्रमण है। इसके चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह अतिक्रमण हटवाए। यही नहीं, शहर में बस चलाने वाले ड्राइवर बेहद लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। इन पर कोई अंकुश नहीं है। यह निडर हैं। ट्रैफिक पुलिस इन पर ना तो कार्रवाई करती है और ना ही इनकी चेकिंग की जाती है। इसीलिए बसों के चालक बेखौफ हो गए हैं। इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। ताकि यह सोच समझकर गाड़ी चलाएं और किसी की जान ना लें।
इसे भी पढ़ें- फिर शहर के लोगों को याद आई स्पीड लिमिट योजना

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट