Home > Crime > बिरसानगर में मकान मालिक ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार का सामान घर से बाहर फेंका, ₹12000 व सोने की दो अंगूठी गायब

बिरसानगर में मकान मालिक ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार का सामान घर से बाहर फेंका, ₹12000 व सोने की दो अंगूठी गायब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 में एक मकान मालिक दिलीप वर्मा ने अंजू देवी व कई महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार सुदेश दास का घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। सुदेश दास दिलीप वर्मा के मकान में 8 साल से किराए पर रहते थे। सुदेश दास का कहना है कि मकान मालिक ने कुछ नहीं बताया और गुरुवार को अचानक उनके घर की महिलाएं अन्य कई महिलाओं के साथ पहुंचीं। गांव की संख्या 10 से 12 के आसपास थी। मकान मालिक दिलीप वर्मा भी अपने बेटे नीरज वर्मा, सूरज वर्मा और धीरज वर्मा के साथ खड़ा था और सारा सामान बाहर फेंकवा दिया। सामान बाहर फेंकवाने में कई सामान टूट गया है। घर में लगभग ₹12000 रखा था। वह भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सोने की दो अंगूठी भी रखी थी। वह भी गायब है। सुदेश दास का कहना है कि अब इतनी जल्दी उन्हें किराए पर मकान कहां मिलेगा। सुदेश दास का सारा सामान घर के बाहर पड़ा है। उनके साथ एक बूढ़ी मां भी है। मां की तबीयत खराब है। सुदेश दास ने बताया कि उनकी मां महिलाओं से और मकान मालिक से विनती कर रही थी कि सामान मत फेंको। वह लोग मकान खोज रहे हैं। मकान मिलते ही इसे खाली कर देंगे। लेकिन मकान मालिक का दिल नहीं पसीजा। सुदेश दास का कहना है कि वह मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।
इसे भी पढ़ें- जुगसलाई में स्कूल बस ने एक स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO