Home > India > एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी की गई है। महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला खुद को बख्श देने की गुहार लगाती रही। लेकिन मारपीट कर रहे लोगों ने उसे नहीं बख्शा। एमजीएम थाने में महिला के आवेदन पर पुलिस ने पवन बेरा और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।

इसे भी पढ़ें- जुगसलाई में स्कूल बस ने एक स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply