Home > Jamshedpur > सांसद खेल महोत्सव 2025 : बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद विद्युत महतो ने बढ़ाया उत्साह, जानें कौन बना चैंपियन+VDO

सांसद खेल महोत्सव 2025 : बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद विद्युत महतो ने बढ़ाया उत्साह, जानें कौन बना चैंपियन+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता (Jamshedpur MP Games )का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

जमशेदपुर में हुए समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि यहां भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी झारखंड और देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विजेताओं (Jamshedpur MP Games) के साथ-साथ उन खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाना जरूरी है जो इस बार पदक नहीं जीत पाए। हार-जीत खेल का हिस्सा है और लगातार मेहनत करने से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स, कानूनी जगत में शोक की लहर

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत खेल जगत में शीर्ष स्थान हासिल करे और ऐसे आयोजन युवाओं को अवसर व मंच प्रदान करते हैं। सांसद महतो ने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि खेल अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत है तथा युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाता है।

समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के भारत के कप्तान मनीष सिंह सहित क्रीड़ा भारती, भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व दर्शकों की उपस्थिति रही।

बैडमिंटन टूर्नामेंट रिजल्ट 

गर्ल्स अंडर-15

विजेता – अनुश्का कच्छप

उपविजेता – यशस्वी श्रीवास्तव

तीसरा स्थान – साई सान्वी परिदा, शीफा

गर्ल्स अंडर-19

विजेता – सारा शर्मा

उपविजेता – अनुश्का कच्छप

तीसरा स्थान – शिफा, यशवी श्रीवास्तव

महिला एकल (Women Singles)

विजेता – सारा शर्मा

उपविजेता – अनुश्का कच्छप

तीसरा स्थान – पायल कुमारी, वैभवी श्रीवास्तव

बॉयज़ अंडर-15

विजेता – प्रियांशु कैबार्ता

उपविजेता – शुभोदीप मित्रा

तीसरा स्थान – संकल्प कुमार, हमजा अहमद

बॉयज़ अंडर-19

विजेता – क्रिश दुबे

उपविजेता – प्रांशु शॉ

तीसरा – सैयद वली हसन, नवीन महतो

मेंस सिंगल्स (Men Singles)

विजेता – क्रिश दुबे

उपविजेता – कीर्तन अग्रवाल

तीसरा स्थान – कुणाल पटेल, संटू शर्मा

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply