Home > Business > टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का अचानक निधन, कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर +VDO

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का अचानक निधन, कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर +VDO

Jamshedpur : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सहायक कंपनी टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। करीब 58 वर्षीय सिन्हा अपने आवास पर थे, जब अचानक खून की उल्टी होने से उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टाटा स्टील के अधिकारी टीएमएच पहुंचे।

उनके निधन की पुष्टि टाटा स्टील प्रबंधन ने की है। इस खबर ने कॉरपोरेट जगत, टाटा स्टील परिवार और शहर के नागरिकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव वाले ऋतुराज सिन्हा अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के कारण प्रबंधन में विशेष पहचान रखते थे। जमशेदपुर में नागरिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को नई दिशा देने में उनका अहम योगदान रहा। वे हाल ही में एक महीने के इलाज के बाद कार्य पर लौटे थे, लेकिन अचानक हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील UISL के MD ऋतुराज सिन्हा के निधन पर RJD नेता मुनीर हसन ने जताया शोक, कहा– शहर के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

निधन की जानकारी मिलते ही टाटा स्टील के अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के प्रतिनिधि और परिजन बड़ी संख्या में टीएमएच पहुँचे और शोक व्यक्त किया।

रघुवर व सरयू राय ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इस घटना को दुखद और मर्मांतक बताया। रघुवर ने कहा कि: “ऋतुराज सिन्हा इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ एक कुशल प्रबंधक थे। जमशेदपुर की जनसुविधा और विकास कार्यों में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके नहीं रहने से सुधार की प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है।” ऋतुराज सिन्हा के निधन ने न केवल टाटा स्टील परिवार, बल्कि पूरे झारखंड और जमशेदपुर शहर को शोक में डुबो दिया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply