Jamshedpur (Jharkhand) : गोलमुरी स्थित UFC ग्राउंड में दो दिवसीय 8वीं UFC चैलेंजर ट्रॉफी 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट (Golmuri Football Tournament) की शुरुआत हुई। UFC फैमिली की ओर से आयोजित इस नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार आठ वर्षों से किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है।

फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सिटी एसपी
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी एसपी ललित मीणा ने किया। कार्यक्रम में इंडियन हैंडबॉल कोच डॉ. हसन इमाम मलिक और झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत शहर के कई गणमान्य लोग (Golmuri Football Tournament) शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – फ्रेश एलईएफसी ओडिशा ने जीता यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि शाही आदिल ने बांटे पुरस्कार
UFC फैमिली के अध्यक्ष शाही आदिल के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है।
आयोजन को सफल बनाने में शाही आदिल के साथ राहत, आरजू, शमशाद, रियाज और UFC फैमिली की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार आठ वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्था युवाओं को फुटबॉल से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने किया शुभारंभ




