Jamshedpur : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ इन दिनों जमशेदपुर में बिज़ी हैं। क्षहां वह अपनी नई फिल्म मुर्गा ट्रॉफी (Jamshedpur Film Murga Trophy) की शूटिंग कर रहे हैं। झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और लोक खेलों पर आधारित यह फिल्म लगभग सवा दो घंटे की है। फिल्म की शूटिंग झारखंड के विभिन्न शहरों में की गई, जबकि फाइनल शेड्यूल जमशेदपुर के JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहा है।
निरहुआ इस फिल्म (Jamshedpur Film Murga Trophy) में एक झारखंडी युवा का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और फैंस ने सेल्फी व ऑटोग्राफ के लिए उन्हें घेर लिया। मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने दर्शकों से फिल्म को ज़रूर देखने की अपील की और कहा कि इस फिल्म में झारखंड की संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक खेलों का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव और खेसारी लाल यादव के साथ विवाद पर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने शांतिपूर्ण अंदाज में कहा कि चुनाव समाप्त होते ही सभी विवाद भी खत्म हो गए। साथ ही उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और आगे भी प्रगति करेगा।
फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय नागरिकों ने निरहुआ का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरे माहौल में उत्साह देखा गया।




