Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स, कानूनी जगत में शोक की लहर

जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स, कानूनी जगत में शोक की लहर

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का टिनप्लेट अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन (Jamshedpur Advocate News) हो गया है। उनकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। राजीव कुमार सिंह गोलमुरी के नामदा बस्ती के रहने वाले हैं। उनके निधन से सम्पूर्ण कानूनी परिवार शोक में डूब गया है। सोमवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत (Jamshedpur Advocate News) रहेंगे।

अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के परिसर में सोमवार 8 दिसंबर 2025 को 11:30. बजे लाया जाएगा।

राजीव कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय देवेंद्र नारायण सिंह थे। उनके परिवार में पत्नी अधिवक्ता पिंकी कुमारी हैं। वह स्वयं भी जिला बार संघ की अधिवक्ता हैं। राजीव कुमार सिंह अपने मृदुल स्वभाव, सरलता और उत्कृष्ट अधिवक्ता कौशल के लिए जाने जाते थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मनाया गया अधिवक्ता दिवस, लॉयर्स डिफेंस ने किया अधिवक्ताओं की भूमिका पर मंथन

अंतिम संस्कार कल सोमवार 8 दिसंबर 2025 को‌ भुइयां डीह स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट, जमशेदपुर में संपन्न होगा। यहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को लाया जाएगा। रविवार को अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, मंजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह सहित जिला बार संघ के कई सदस्यों ने उनके आवास जाकर परिवार से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल द्वितीय पाली में सभी अधिवक्ता अपने-अपने कार्य से अलग रहेंगे, इसकी घोषणा जिला बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा की गई है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO

Leave a Reply