Jamshedpur : आगामी सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक और बालिका टीमें राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा में आयोजित (Jamshedpur Sports) होगी। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को नई किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
केपीएस कदमा स्कूल में आयोजित किट वितरण समारोह में बालिका टीम को स्कूल की प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी और बालक टीम को मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने किट (Jamshedpur Sports) प्रदान की। स्कूल के डायरेक्टर शरारत चंद्र नायर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। JBA के सचिव एवं इंटरनेशनल कोच जे.पी. सिंह की निगरानी में खिलाड़ियों ने तकनीक, फिटनेस, पासिंग, शूटिंग, डिफेंस और टीम संयोजन पर विशेष अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी खेल क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
बालक टीम में नवीन, आशीष, श्रेयांश, हर्ष, रॉबर्ट, राजू, सैम हेम्ब्रम, अर्नव, युवराज, दिलकुश, हसदा और हार्दिक शामिल हैं। मुख्य प्रशिक्षक अरिफ आफताब, सहायक प्रशिक्षक विशाल दास और मैनेजर सुशांत दीप हैं।
इसे भी पढ़ें:यमन के हौसी आदिवासियों का युद्ध नृत्य है’बराआ’ : जानें जंग के रिवाज से सांस्कृतिक पहचान तक का सफर
बालिका टीम में वर्षा, मालिया, नैशा, मायरा, मांगी, कप्तान रिशु, आमायरा, आन्या, इशिका, दृष्टि, सना और डेवनीत शामिल हैं। मुख्य प्रशिक्षक किंकर कृष्णा, सहायक प्रशिक्षक दीपक साहू और मैनेजर तिशा केशरी हैं।समारोह में JBA अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव जे.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी समेत राहुल, अंजली, सुप्रिया और शाबानुल मौजूद रहे। JBA पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विजयवाड़ा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।




