Home > Jamshedpur > साकची थाना परिसर में पुलिस ने लोगों के बीच बांटे बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन, सिक्किम व कर्नाटक से भी किए गए बरामद

साकची थाना परिसर में पुलिस ने लोगों के बीच बांटे बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन, सिक्किम व कर्नाटक से भी किए गए बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने साकची थाना परिसर में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर बरामद किए गए मोबाइल का वितरण किया। लोगों में कुल 524 मोबाइल बांटे गए हैं। इनमें 350 मोबाइल शहर के हैं। यह वह मोबाइल हैं जो गुम हो गए थे। लोगों ने इन मोबाइल के बारे में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोरी या गुम मोबाइल को बरामद करने के मामले में पहले जमशेदपुर पुलिस सक्रिय नहीं थी। पहले मोबाइल गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता था। लेकिन एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में ध्यान दिया। उन्होंने सभी थानों से यह आंकड़ा निकलवाया की कितने मोबाइल गायब हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 2 हजार से अधिक मोबाइल गायब हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि इन गायब मोबाइल की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने मामले की जांच शुरू की। टेक्निकल टीम की भी मदद ली गई। पहले जमशेदपुर के आसपास चालू मोबाइलों को बरामद किया गया। कुछ मोबाइल सिक्किम में मिले तो कुछ कर्नाटक में। कई मोबाइल बेंगलुरु में चलाए जा रहे थे। सभी मोबाइलों को पुलिस ने बरामद किया और फिर सोमवार को साकची थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया है। पटमदा व बोड़ाम थाना क्षेत्र से भी गायब मोबाइल लोगों तक पहुंचाए गए हैं। इमामुद्दीन अंसारी का एक लाख रुपए कीमत का आईफोन गायब हुआ था। यह फोन भी पुलिस ने बरामद कर इमामुद्दीन तक पहुंचाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले भी 24 दिसंबर को बिष्टुपुर थाने से 60 ऐसे ही मोबाइल बांटे गए थे।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च