Home > Jamshedpur > मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, दोमुहानी के स्वर्णरेखा आरती घाट का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, दोमुहानी के स्वर्णरेखा आरती घाट का किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की शाम जमशेदपुर पहुंच गए हैं। रात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ दोमुहानी गए। वहां उन्होंने स्वर्णरेखा नदी किनारे प्रस्तावित आरती घाट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री चंपई सोरेन भी थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती घाट के बारे में बताया। बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां घाट को जगमग करने के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा, पुजारियों और पुरोहितों के आवास बनाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए यहां कुर्सियां लगाई जाएंगी।
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने लोगों से की मुलाकात, समस्याओं से हुए अवगत
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार की रात लोगों से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री को शिकायत सुनाने वालों में पटमदा और बोड़ाम से भी लोग पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बच्चों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके पहले, जमशेदपुर आगमन पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के काफिले में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सविता महतो, विधायक समीर मोहंती और पोटका के विधायक संजीव सरदार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ेंसाकची थाना परिसर में पुलिस ने लोगों के बीच बांटे बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन, सिक्किम व कर्नाटक से भी किए गए बरामद

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील