Home > Crime > Jamshesdpur : मानगो डबल मर्डर : कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा का करीबी मोइन अंसारी पुलिस की पकड़ से बाहर

Jamshesdpur : मानगो डबल मर्डर : कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा का करीबी मोइन अंसारी पुलिस की पकड़ से बाहर

जमशेदपुर : मानगो डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा का करीबी कपाली निवासी मोइन अंसारी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मोइन अंसारी के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को भी पुलिस ने मोइन अंसारी के कपाली स्थित घर पर दबिश दी। वहां मोइन अंसारी नहीं मिला। पुलिस को उसके घर से एक बाइक मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह चोरी की बाइक है। बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मर्डर केस के अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दे रही है। गौरतलब है कि आठ दिसंबर को मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास जमीन कारोबारी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारों को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस के जवान रामदेव महतो को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply