Home > Business > Tata Motors: फिर उठा टाटा मोटर्स में हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम का मुद्दा, डेप्युटी चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर से शिकायत

Tata Motors: फिर उठा टाटा मोटर्स में हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम का मुद्दा, डेप्युटी चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर से शिकायत

पहले भी उठाया जा चुका है फैक्ट्री एक्ट के नियमों के उल्लंघन का मामला

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कथित तौर पर हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम कराया जा रहा है। यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने मंगलवार को मामले की शिकायत डिप्टी की फैक्ट्री इंस्पेक्टर से की है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी में हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम करना फैक्ट्री एक्ट 1948 के सेक्शन 51 का उल्लंघन है। शिकायत में कहा गया है कि कर्मचारियों की जो शिफ्ट बांटी गई है वह भी नियमों का उल्लंघन कर करती है। सेक्शन 55 के अनुसार शिफ्ट की अवधि इस तरह तय की जानी चाहिए कि एक कर्मचारी को इंटरवल से पहले 5 घंटे से अधिक काम न करना पड़े। शिकायत में कहा गया है कि हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम का मुद्दा पहले भी उठाया गया था। इसकी शिकायत श्रम विभाग के विभिन्न अधिकारियों से की गई थी। इस मामले में टाटा मोटर्स प्रबंधन को नोटिस भी जारी हुई थी। लेकिन बाद में सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मांग की गई है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन को हिदायत दी जाए कि वह फैक्ट्री एक्ट के नियमों के अनुसार काम कराएं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply