Home > Crime > Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड से एक महिला का मोबाइल पार करते दो युवक पकड़े गए+ वीडियो

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड से एक महिला का मोबाइल पार करते दो युवक पकड़े गए+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड से बारीडीह की रहने वाली एक महिला आशा देवी का फोन चोरी करते हुए दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए। दोनों युवकों को होमगार्ड के जवानों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। बताते हैं की आशा देवी ने अपना मोबाइल फोन मेडिसिन वार्ड में चार्जिंग पर लगा रखा था। तभी वहां दो युवक पहुंचे और मोबाइल फोन चोरी करने की कोशिश करने लगे। इन युवकों ने मोबाइल उठाया ही था कि महिला वहां पहुंच गई और महिला ने युवकों को दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो होमगार्ड के जवान पहुंच गए। होमगार्ड के जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply