Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो में पुलिसकर्मी रामदेव महतो व जमीन कारोबारी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या के आरोपी मोइन अंसारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Jamshesdpur: मानगो में पुलिसकर्मी रामदेव महतो व जमीन कारोबारी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या के आरोपी मोइन अंसारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त किया तीन हत्यारोपियों के घर की कुर्की का आदेश

जमशेदपुर : मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश अपार्टमेंट के सामने बदमाशों ने 8 दिसंबर को टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो और जमीन कारोबारी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के आरोपी मोइन अंसारी की गिरफ्तारी के लिए मानगो थाना पुलिस ने सोमवार को उसके कपाली स्थित घर पर छापामारी की थी। पुलिस के दबाव के चलते हत्यारोपी मोइन अंसारी ने मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी राजू चौड़ा उर्फ चौड़ा राजू पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था।
तीन हत्यारोपियों के घर की होगी कुर्की
पुलिस ने मंगलवार को इस हत्याकांड के फरार आरोपी शेख असद, जमशेद आलम और कबीर के घर की कुर्की का आदेश भी प्राप्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को पुलिस फरार आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply