Home > Crime > Jamshesdpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा सुकना बस्ती की महिला को डांगा के पास एनएच 33 पर ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Jamshesdpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा सुकना बस्ती की महिला को डांगा के पास एनएच 33 पर ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

टीएमएच पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह, परिजनों को दी सांत्वना 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर डांगा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 52 वर्षीय महिला ज्ञानता देवी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बालीगुमा सुकना बस्ती की रहने वाली ज्ञानता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्ञानता देवी के साथ उसकी बच्ची भी थी। लेकिन, बच्ची बाल बाल बच गई। दुर्घटना होते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल ज्ञानता देवी को फौरन बिष्टुपुर के टीएमएच में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने ज्ञानता देवी को मृत घोषित कर दिया।
भाजपा नेता विकास सिंह टीएमएच पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह टीएमएच पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एमजीएम थाना पुलिस से बात कर मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
पति की दुकान जा रही थी महिला तब हुआ हादसा
बताते हैं कि ज्ञानता देवी अपने पति विजय बहादुर यादव की दुकान जा रही थी। वह एनएच 33 पार कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ।
2 दिन पहले ही तय हुई थी बेटी की शादी
ज्ञानता देवी की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी एमजीएम थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं की ज्ञानता देवी की बेटी की शादी 2 दिन पहले ही तय हुई थी। 16 मार्च को विवाह का समारोह होना है। विवाह की तैयारी में परिवार वाले जुटे हुए थे। ज्ञानता देवी के चार बेटी और एक बेटा है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply