Home > Crime > Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास खरकाई नदी में एक घटना की जानकारी मिलने पर शव देखने वालों का मजमा जुट गया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया गया है। जिले के सभी थानों को लावारिस शव मिलने की सूचना भेज दी है। ताकि, अगर कहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो तो परिजनों को लाकर शव की पहचान कराई जा सके। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बिष्टुपुर के एक युवक ने नदी में छलांग लगाई थी। लेकिन, इस मामले में किसी ने अभी तक कहीं शिकायत नहीं की है। हो सकता है कि यह शव उस युवक का हो। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply