Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने 3 मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर चिपकाया इश्तेहार

मानगो थाना पुलिस ने 3 मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर चिपकाया इश्तेहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने रविवार को 3 मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर से इश्तहार चिपकाया है। आरोपी ज्ञानती देवी के घर पर इश्तहार चिपकाया है। ज्ञानती देवी के कृष्णा नगर स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया गया है। ज्ञानती देवी मानगो के गौड़ बस्ती के कृष्णा नगर रोड नंबर 2 की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ 2 सितंबर साल 2019 को मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। कोर्ट ने उनके दरवाजे इश्तहार चिपकाने का आदेश दिया है। इश्तहार चिपकाने के बाद भी कोर्ट में ज्ञानती देवी हाजिर नहीं हुईं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह मानगो थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी राहुल जयसवाल के कदमा के बचानी मेंशन स्थित फ्लैट पर इश्तहार चिपकाया है। राहुल जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में 25 मार्च साल 2021 को केस दर्ज हुआ था। अभी तक राहुल कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। मानगो थाना पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के राज महल अपार्टमेंट की रहने वाली राबिया बसरी के फ्लैट नंबर 501 में भी इश्तहार चिपकाया है। राबिया बसरी राज महल अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 4 में फ्लैट नंबर 501 में रहती हैं। उनके खिलाफ 30 जनवरी साल 2019 को धोखाधड़ी करने, जालसाजी करने, साजिश करने और पासपोर्ट में हेराफेरी करने का आरोप है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जल्द कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। हाजिर नहीं होने पर इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें –टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply