Home > Crime > गोलमुरी के मथुरा बागान में युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गोलमुरी के मथुरा बागान में युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान में शनिवार को 25 वर्षीय अभिषेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक के पिता भावेश ठाकुर के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात को आरोपी बनाया है। गोलमुरी थाना पुलिस का कहना है कि अब मामले की तफ्तीश के बाद पता चलेगा कि जिसने अभिषेक को फांसी के लिए उकसाया वह कौन है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार को अभिषेक सुबह उठ गया था। वह बाथरूम गया और जब देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो बाथरूम में अभिषेक की लाश लटक रही थी। उसने आत्महत्या कर ली थी। केस दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के लिए डिमना का सुभाष मैदान तैयार, हर तरफ लहरा रहा भगवा

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply