Home > Jamshedpur > झारखंड में महागठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले – BJP अफवाहों की हेड मास्टर

झारखंड में महागठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले – BJP अफवाहों की हेड मास्टर

Jamshedpur : विश्व दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को शहर के डीसी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार (Jharkhand Government) मजबूत है और उसके अस्तित्व को किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने को लेकर फैल रही बातों का कोई आधार नहीं है और यह सब विपक्ष द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार है।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दबाव की राजनीति से दूर रहते हैं और किसी भी परिस्थिति में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। दिल्ली यात्रा को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यह सब पूरी तरह मनगढ़ंत है और भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाने में लगी है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया है और सरकार (Jharkhand Government) विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है, जिससे विपक्ष बेचैन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन किसी भी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं और इस प्रकार की चर्चाएं पूरी तरह झूठी हैं।

केंद्र द्वारा फंड रोकने की खबरों पर उन्होंने कहा कि राज्य के पास अपने संसाधन मौजूद हैं और विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जेल जाने के दौरान भी नहीं झुके, तो अब पीछे हटने का प्रश्न ही नहीं उठता।

दिव्यांगों को बैट्री चालित ट्राई साइकिलों का वितरण

कार्यक्रम में मंत्री ने 10 दिव्यांग लाभार्थियों को बैट्री चालित ट्राई साइकिलें वितरित की और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त कई दिव्यांग बच्चों और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा में एयर प्यूरीफायर की मांग 30 प्रतिशत बढ़ी, दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक बिक्री

डॉ. अंसारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाया जाएगा ताकि राज्य के प्रत्येक दिव्यांग को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ बिना बाधा प्राप्त हो सके और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल की जा सके।एमजीएम अस्पताल में जल समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि वे स्वयं टाटा स्टील प्रबंधन से बात कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply