Home > Crime > सीतारामडेरा के देवनगर में भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

सीतारामडेरा के देवनगर में भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में मंगलवार देर रात एक स्कूल के पीछे 35 वर्षीय शेखर सांडिल की गोली मारकर हत्या (Jamshedpur Murder) कर दी गई। वारदात रात करीब 12:30 बजे हुई, जब अज्ञात अपराधियों ने शेखर को नजदीक से गोली मारी। गंभीर हालत में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद के चलते स्थानीय युवकों राहुल सिंह और डब्लू सिंह से शेखर का विवाद चल रहा था। वे पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

मृतक की बहन सरस्वती दास ने बताया कि रात में घर लौटने पर उसने भाई शेखर को घर के बाहर खून से लथपथ पड़े पाया। पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और अस्पताल ले जाते समय शेखर ने दम तोड़ दिया (Jamshedpur Murder) ।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मनाया गया अधिवक्ता दिवस, लॉयर्स डिफेंस ने किया अधिवक्ताओं की भूमिका पर मंथन

शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में काम करता था और कार भी चलाया करता था। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि देवनगर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, परंतु ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply