Seraikela : गम्हरिया थाना क्षेत्र के उषा मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन नाबालिग किशोरों की मौत (Seraikela Accident)हो गई। तीनों गणेश पूजा का मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल ( Seraikela Accident) हो गए थे।
सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कोचापाड़ निवासी कृष्णा पाल (16), पोयलाडीह निवासी मोहित लोहार (16) और मंगल गोप (15) के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें:Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
बताया गया कि तीनों पंडालों में डेकोरेशन का काम करते थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान में जुटी है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




