Home > Crime > Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में फरार चल रहे कथित शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू सिंह को धनबाद पुलिस ने निरसा इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सागर सिंह की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी।

इसे भी पढ़ें;Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन

पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही सागर सिंह भागने लगा और पीछा किए जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो से अधिक गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पिस्तौल और गोलियां बरामद होने की बात कही गई है। घायल सागर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सागर सिंह का नाम धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था। हालांकि, इस मामले में वह बाद में बरी हो गया था। निखार सबलोक हत्याकांड में उसे दो कथित शूटरों में से एक बताया जा रहा है।

निखार सबलोक की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस अशोक सिंह राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस, अंकित सिंह और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कोलकाता पुलिस के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

सागर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी कथित भूमिका, फरारी के दौरान उसके ठिकानों और उसे पनाह देने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

You may also like
Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन

Leave a Reply