Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में नामजद दो आरोपी शादाब खान और शुभम रविवार को थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण (Jamshedpur Gora Murder Case) कर दिए। पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल बरामद की है और पूछताछ जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी शादाब खान ने स्वीकार किया कि गोरा उसे लंबे समय से धमकाता था और कई बार पिस्तौल दिखाकर हवाई फायरिंग भी करता था। शादाब ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश ने इस वारदात (Jamshedpur Gora Murder Case) को जन्म दिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के विजया गार्डन चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को भी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार रात शास्त्री नगर स्थित फारूकी मस्जिद के पास गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और लोगों ने जमकर हंगामा किया था।




