Home > Crime > कांड्रा में मिट्टी के घर पर पलटा हाईवा, मुखिया और डेढ़ साल की बेटी की मौत के बाद गांव में मातम

कांड्रा में मिट्टी के घर पर पलटा हाईवा, मुखिया और डेढ़ साल की बेटी की मौत के बाद गांव में मातम

seraikela : सरायकेला-खरसावां, झारखंड : कांड्रा थाना क्षेत्र के हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा (Kandra Accident) हुआ। लीडिंग कंस्ट्रक्शन की गिट्टी लदी हाईवा अनियंत्रित होकर एक मिट्टी के घर पर पलट गई। हादसे में घर के मुखिया बीरबल मुर्मू (30) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की मौके पर ही मौत (Kandra Accident) हो गई।

दुर्घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। पत्नी संयोग से बच गई, उसे हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और गहरा मातम छा गया।

इस दर्दनाक हादसे से गुस्साए ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लीडिंग कंस्ट्रक्शन के भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही ने क्षेत्र को हादसों का हॉटस्पॉट बना दिया है। बावजूद इसके न कंपनी और न प्रशासन ने कोई सख्त कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : शास्त्री नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तौकीर उर्फ गोरा की मौत से दहशत फैली

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक की गिरफ्तारी और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराने का प्रयास कर रही है। हाईवा को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के घटते मानकों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply