Home > Jamshedpur > जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, टॉप पोजिशन की जंग तेज

जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, टॉप पोजिशन की जंग तेज

Jamshedpur (Jharkhand) : Jamshedpur FC आगामी 1 मई को शाम 7:30 बजे FC Goa के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह (Jamshedpur Football Match) तैयार है। दोनों टीमों के बीच हालिया मुकाबलों का इतिहास इस मैच को और भी दिलचस्प बना रहा है।

हालांकि आमने-सामने के मुकाबलों में एफसी गोवा का पलड़ा भारी (Jamshedpur Football Match) रहा है, लेकिन जमशेदपुर एफसी ने भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत साबित की है। पिछले सीजन में ‘मेन ऑफ स्टील’ ने एफसी गोवा को दोनों मुकाबलों में हराकर यादगार डबल दर्ज किया था। घरेलू मैदान पर 3-1 और बाहर 2-1 की जीत टीम के आत्मविश्वास को दर्शाती है। उस मैच में लाजर सिर्कोविच का गोल खास रहा था।

वहीं इस प्रतिद्वंद्विता में एक कड़वी याद भी शामिल है। सुपर कप फाइनल में जमशेदपुर एफसी को एफसी गोवा के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार अब टीम के लिए अतिरिक्त प्रेरणा का काम कर रही है।

जमशेदपुर एफसी इस मुकाबले में शानदार फॉर्म के साथ उतर रही है। टीम ने अपने पिछले मैच में चेन्नईयिन एफसी को 4-1 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस मैच में मोहम्मद सनन ने दो गोल किए, जबकि मेसी बाउली और निकोला ने भी गोल दागे। पूरे मैच में टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विरोधी पर दबाव बनाए रखा।

अंक तालिका की बात करें तो मुकाबला और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जमशेदपुर एफसी इस समय शीर्ष टीम Mohun Bagan Super Giant से कुछ ही अंकों पीछे है, जबकि Mumbai City FC और एफसी गोवा भी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। ऐसे में आने वाला यह मैच ‘मेन ऑफ स्टील’ के लिए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में खूब गिरे ओले, बरसात से मौसम हुआ सुहालना; जानें कहां सबसे ज्यादा पड़ी गर्मी +VDO

अब देखना दिलचस्प होगा कि जमशेदपुर एफसी अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच 1 मई को रोमांचक मुकाबला, अंक तालिका में बढ़त बनाने और खिताब की दौड़ मजबूत करने का मौका।

You may also like
Jamshedpur News: गोलमुरी में फुटबॉल का रोमांच चरम पर, लगातार 8वें साल UFC फैमिली करा रही चैलेंजर ट्रॉफी+ VDO
टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया उद्घाटन, झारखंड में खेल ढांचे को मिली मजबूती
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
लेट गोल्स से चमका जमशेदपुर एफसी, एफसी गोवा को 2-0 से हराकर आईएसएल में टॉप पर पहुंची टीम