Home > Jamshedpur > लेट गोल्स से चमका जमशेदपुर एफसी, एफसी गोवा को 2-0 से हराकर आईएसएल में टॉप पर पहुंची टीम

लेट गोल्स से चमका जमशेदपुर एफसी, एफसी गोवा को 2-0 से हराकर आईएसएल में टॉप पर पहुंची टीम

Jamshedpur (Jharkhand) : इंडियन सुपर लीग 2025-26 में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा को 2-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल (Jamshedpur ISL Match ) कर लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में मैच का पहला हाफ भले ही गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में जमशेदपुर ने दमदार वापसी करते हुए जीत (Jamshedpur ISL Match) अपने नाम कर ली।

टीम के लिए मोहम्मद सनान ने 83वें मिनट में पहला गोल कर मैच का गतिरोध तोड़ा, जबकि इंजरी टाइम (90+6 मिनट) में मदीह तलाल ने शानदार गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। तलाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Jamshedpur ISL : अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंची JFC

इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी 11 मैचों में 21 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एफसी गोवा 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई।

मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में कई मौके बनाए। 24वें मिनट में सनान का शॉट गोलकीपर हृतिक तिवारी ने शानदार तरीके से बचाया। इसके अलावा लालह्रियातपुइया चावंगथु और निखिल बारला ने भी दूर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मदीह तलाल ने भी हाफ टाइम से पहले गोल का प्रयास किया, जो थोड़ा चूक गया।

दूसरे हाफ में भी जमशेदपुर का दबदबा जारी रहा। तलाल और निकोला स्टोजानोविच ने मिडफील्ड को पूरी तरह नियंत्रित किया। एफसी गोवा की ओर से नेमिल और मोहम्मद यासिर ने दूर से कुछ प्रयास किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके।

74वें मिनट में कोच ओवेन कॉयल ने रेई ताचिकावा को मैदान में उतारा, जो बाद में निर्णायक साबित हुए। 83वें मिनट में कॉर्नर किक पर ताचिकावा के हेडर के बाद सनान ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को बढ़त दिलाई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में लग्जरी कार से गो-तस्करी का खुलासा, कपाली पुलिस ने XUV से चार मवेशी छुड़ाए

गोल खाने के बाद एफसी गोवा ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन जमशेदपुर की मजबूत डिफेंस के सामने नाकाम रही। आखिर में इंजरी टाइम में मेसी बाउली के एरियल पास पर गोवा के डिफेंडर से चूक हुई और तलाल ने मौके का फायदा उठाकर शानदार गोल कर दिया। अंतिम समय तक जमशेदपुर एफसी ने बढ़त बनाए रखी और महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल कर लिए।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
जमशेदपुर एफसी और एफसी गोवा के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, टॉप पोजिशन की जंग तेज
25 अप्रैल को Jamshedpur FC बनाम Chennaiyin FC मुकाबले के टिकट लाइव, जानें कहां से ले सकते हैं ऑनलाइन टिकट
ISL: हैदराबाद फुटबॉल क्लब आर्थिक तंगी का शिकार, रमाडा होटल में ठहरने का नहीं कर पाए भुगतान, प्राथमिकी दर्ज, जानें क्यों नहीं चुका पाए होटल का किराया

Leave a Reply