Jamshedpur (Jharkhand ) : Tata Steel ने आज JRD Tata Sports Complex में नई पिकलबॉल सुविधा ‘पिकल रश’ और आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन (Jamshedpur Sports) किया। इस पहल के जरिए कंपनी ने शहर और झारखंड में खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने की अपनी प्रतिबद्धता (Jamshedpur Sports ) दोहराई।
इस उद्घाटन समारोह में D B Sundara Ramam ने वरिष्ठ अधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में इन सुविधाओं का शुभारंभ किया।
नव निर्मित ‘पिकल रश’ के तहत तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को जमशेदपुर के खेल परिदृश्य में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है। यह सुविधा खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर पर अभ्यास और प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करेगी। इसे पे एंड प्ले मॉडल पर शुरू किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।
Jamshedpur Sports: कोर्ट बुकिंग के लिए शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं
* डे टाइम (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक): ₹300 प्रति घंटा प्रति कोर्ट
* प्राइम टाइम (शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक): ₹400 प्रति घंटा प्रति कोर्ट
खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट jrdsportscomplex.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं। इसके साथ ही शुरू किया गया आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा और प्रशिक्षण माहौल उपलब्ध कराएगा। इससे झारखंड में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार यह पहल टाटा स्टील की विश्वस्तरीय खेल संरचना विकसित करने और जमीनी स्तर से प्रतिभा को निखारने की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur TMH : टीएमएच ने लॉन्च की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन, मरीज सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लंबे समय से क्षेत्र का प्रमुख खेल केंद्र रहा है, और नई सुविधाओं के जुड़ने से यह और अधिक सशक्त खेल हब के रूप में उभरेगा।




