Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर एफसी की अंडर-16 टीम AIFF U-16 जूनियर लीग के फाइनल राउंड में अपनी दूसरी ग्रुप बी भिड़ंत में 5 मई को गोवा में श्रीनिधि FC के खिलाफ मैदान में उतरेगी। टीम इस मुकाबले में जोरदार वापसी की उम्मीद के साथ उतरेगी। (Jamshedpur JFC)
‘यंग मेन ऑफ स्टील’ को अपने पहले मैच में Bengaluru FC के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के पहले एक घंटे तक टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंतिम समय में विपक्षी टीम के आक्रामक खेल के आगे जमशेदपुर की टीम टिक नहीं सकी और लगातार चार गोल खा बैठी। (Jamshedpur JFC)
हालांकि, टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। ग्रुप के अन्य मुकाबले ड्रॉ रहने के कारण अंक तालिका काफी संतुलित बनी हुई है। ऐसे में Jamshedpur FC के पास वापसी कर अगले दौर की दौड़ में बने रहने का सुनहरा मौका है।
कोचिंग स्टाफ इस मुकाबले में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। खासतौर पर डिफेंस को मजबूत बनाए रखने और मौके मिलने पर गोल में तब्दील करने पर जोर रहेगा। टीम ने जोनल चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना हारे क्वालीफाई किया था, अब उसी आत्मविश्वास और लय को फिर से हासिल करने की चुनौती होगी।




