Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में खूब गिरे ओले, बरसात से मौसम हुआ सुहालना; जानें कहां सबसे ज्यादा पड़ी गर्मी +VDO

जमशेदपुर में खूब गिरे ओले, बरसात से मौसम हुआ सुहालना; जानें कहां सबसे ज्यादा पड़ी गर्मी +VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि (Jamshedpur Hailstorm) शुरू हो गई। कुछ ही देर में सड़कों पर छोटे-छोटे ओलों की सफेद परत जम गई, जिससे शहर का नजारा बेहद खूबसूरत (Jamshedpur Hailstorm) दिखने लगा। दिनभर की भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव ने बड़ी राहत दी और मौसम सुहाना हो गया।

सुबह से ही शहर में कड़ी धूप और गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि ने तापमान को तेजी से नीचे ला दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची में करीब 2 डिग्री और डाल्टनगंज में लगभग 3 डिग्री की कमी देखी गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला में सबसे कम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में लोको पायलट की हत्या: जमीन विवाद में बागबेड़ा के कारोबारी और दो बेटे नामजद, शूटरों की तलाश तेज

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 41.6 और 26.5 डिग्री, बोकारो में 41.5 और 27.1 डिग्री तथा चाईबासा में 41.4 और 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों से दूर रहें और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

You may also like
Bay of Bengal Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 26 अक्टूबर तक सिस्टम ले सकता है तूफान का रूप
Jharkhand Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 28 से 30 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश के आसार + VDO
भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमशेदपुर में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद
Jamshedpur Flood: ओडिशा के दो जलाशयों से छोड़ा गया पानी, स्वर्णरेखा-खरकई का बढ़ा जलस्तर; बाढ़ का अलर्ट

Leave a Reply