Jamshedpur (Jharkhand) : (Jamshedpur Crime) शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय पुलिस प्रशासन बल्कि पूरे झारखंड पुलिस महकमे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस वजह के एक युवक को हिरासत में लिया, उसे थाने में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और बाद में उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अब परिजनों ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है। (Jamshedpur Crime)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेम्को इलाके के रहने वाले प्रदीप शर्मा को पुलिस ने तीन दिन पहले हिरासत में लिया। परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई। उन्हें तीन दिनों तक यह भी नहीं बताया गया कि प्रदीप को कहां रखा गया है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : भारत का रणनीतिक सहयोगी रहा है ईरान, भारत को उसका साथ देना चाहिए : कांग्रेस के नेता रईस रिजवी
बाद में जानकारी मिली कि प्रदीप को बिरसानगर थाना में रखा गया था। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रदीप के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में पूछताछ के नाम पर बुरी तरह पीटा गया और मानसिक प्रताड़ना दी गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप पर दो देसी कट्टा और छह कारतूस रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया और जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है, “अगर प्रदीप ने अपराध किया है, तो उसे कोर्ट सजा दे, लेकिन फर्जी बरामदगी और पुलिसिया टॉर्चर किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
Jamshedpur Crime : CBI जांच की मांग तेज

Jamshedpur Crime: पुलिस के खिलाफ जांच की मांग
परिवार ने झारखंड सरकार, मानवाधिकार आयोग और झारखंड हाईकोर्ट से इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पूरा प्रकरण पुलिस की एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होता है।
Jamshedpur Crime : मानवाधिकार आयोग की नजर में मामला
सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और जिला प्रशासन की नजर में आ गया है। जल्द ही उच्च पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जा सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल
क्या यह पुलिसिया जांच है या पुलिसिया प्रताड़ना? क्या झारखंड में कानून की आड़ में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है? इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की निष्पक्षता और संवेदनशीलता को लेकर गहरी चिंता खड़ी कर दी है।




