Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : मानगो में जेवर चोरी का मामला: टाटा स्टील के इंजीनियर के घर से 20 लाख के गहने गायब, परिचित पर शक

Jamshedpur News : मानगो में जेवर चोरी का मामला: टाटा स्टील के इंजीनियर के घर से 20 लाख के गहने गायब, परिचित पर शक

Jamshedpur : (Jamshedpur News) जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के घर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। यह घटना उस वक्त सामने आई जब शाह फैसल की पत्नी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में अलमारी से जेवर निकालने गईं। (Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : पुलिसिया साजिश या न्यायिक प्रक्रिया? टेल्को थाने की कार्यशैली पर उठे सवाल, परिजनों ने CBI जांच की मांग की

बताया गया कि प्रथम तल स्थित कमरे में जब उन्होंने अलमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब था। शाह फैसल ने जानकारी दी कि अलमारी का लॉकर बंद था, लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी। आशंका है कि चाबी का उपयोग कर लॉकर खोला गया और गहने चुरा लिए गए।

Jamshedpur News: मानगो में चोरी के बाद बिखरा सामान

Jamshedpur News मानगो में चोरी की चल रही जांच

परिवार की ओर से घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके।

फैसल ने यह भी बताया कि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं हैं, जिससे संदेह है कि चोरी किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

 

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply