Home > Jamshedpur > Jamshedpur: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे जमशेदपुर

Jamshedpur: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे जमशेदपुर

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट गई है। इसके तहत संगठन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को सरायकेला में भाजपा संगठन की एक बड़ी अहम बैठक होने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बाबूलाल मरांडी शनिवार की शाम जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर के जिला कार्यालय में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पदाधिकारी ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी शनिवार को जमशेदपुर में ठहरे हुए हैं। रविवार की सुबह वह संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सरायकेला रवाना होंगे। बीजेपी झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। वह जमशेदपुर पूर्वी इलाके में आयोजित होने वाली पार्टी की बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेंगे। भाजपा के जिला कार्यालय में इन दोनों नेताओं को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदी के अलावा गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडे, बाबा सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, प्रकाश दुबे, चंदन चौबे आदि मौजूद रहे।

जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पर भाजपाइयों ने उठाए सवाल
सरायकेला जिले के कांदरबेड़ा में जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या के मामले में भाजपाइयों ने कानून व्यवस्था की खराब हालत पर चिंता जताई है। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का माहौल है। हर तरफ चेक नाका बनाए गए हैं। चेक नाका पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ऐसे में हत्यारे असलहा लेकर शहर में कैसे टहल रहे हैं और हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के उदासीन रवैए से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
रविवार को जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में पार्टी की बैठक
रविवार को जमशेदपुर महानगर के पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक बैठक होगी। इस बैठक में संगठन को मजबूती देने के साथ ही चुनावी रणनीति को धार दी जाएगी। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बैठक भालूबासा स्थित मां शीतला भवन में और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बैठक बिष्टुपुर के तुलसी भवन में आयोजित की गई है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और तुलसी भवन में होने वाली बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव संबोधित करेंगे।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
जमशेदपुर में 28 फरवरी को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देश के दिग्गज कवि होंगे शामिल
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 26 फरवरी को जमशेदपुर में नो एंट्री, बसों पर भी रहेगी पाबंदी
अवैध वसूली और कम वेतन के खिलाफ ट्रेलर ड्राइवरों का अर्धनग्न आंदोलन, 11 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का ऐलान+VDO

Leave a Reply