Home > Entertainment > जमशेदपुर में 28 फरवरी को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देश के दिग्गज कवि होंगे शामिल

जमशेदपुर में 28 फरवरी को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देश के दिग्गज कवि होंगे शामिल

Jamshedpur : नगर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था सुरभि के तत्वावधान में आगामी 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन (Jamshedpur Kavi Sammelan) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरमेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष गोविंद दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार करेंगे, जिन्होंने इसके लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें देश के वरिष्ठ और चर्चित गीतकार संतोष आनंद भी शिरकत करेंगे। उनके सदाबहार गीत “इक प्यार का नगमा है” सहित शोर,पूरब और पश्चिम ,प्रेम रोग, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों के गीत आज भी श्रोताओं की जुबां पर हैं।

इसके अलावा सम्मेलन  (Jamshedpur Kavi Sammelan) में हास्य-व्यंग्य की दुनिया के कई नामचीन कवि एवं कवयित्री भाग लेंगे, जिनमें डॉ. आदित्य जैन (कोटा, राजस्थान), मुन्ना बैट्री (मंदसौर), हिमांशु बवंडर (उज्जैन), चेतन चर्चित (इंदौर), शशि श्रेया (लखनऊ) और श्रद्धा शौर्य (नागपुर) शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य जैन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुरभि पिछले 25 वर्षों से होली के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों का सफल आयोजन करती आ रही है, जिसका नगर के साहित्य प्रेमी हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 26 फरवरी को जमशेदपुर में नो एंट्री, बसों पर भी रहेगी पाबंदी

कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि प्रवेश आमंत्रण-पत्र के माध्यम से होगा। प्रवेश पत्र हेतु सुरभि कार्यालय, 3/6 एचएस टावर, एल रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संपर्क किया जा सकता है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply